बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत  विचार। फरीदपुर पचोमी में अपने भाइयों को प्लाईवुड फैक्ट्री में छोड़कर आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। 

थाना फरीदपुर के भिटारेखेड़ा बझेड़ा निवासी 35 वर्षीय किशनलाल पुत्र रामअवतार कश्यप अपने भाइयों को फरीदपुर के पचौमी प्लाईवुड फैक्ट्री में छोड़ने के लिए आया था। भाइयों को छोड़कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौके होगई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था।

यह भी पढ़ें- बरेली: दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी घूम रहा खुलेआम, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

संबंधित समाचार