बहराइच : खाद्यान्न व्यवसाई के यहां टीम ने की छापेमारी, स्टॉक से अधिक मिला खाद्यान्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोट का खाद्यान्न डंप करने की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारने के दिए निर्देश 

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कमचियारा गांव में खाद्यान्न व्यवसाय के यहां काफी मात्रा में सरकारी अनाज डंप होने की सूचना मिली। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने छापेमारी की, लेकिन क्षेत्रीय अधिकारियों ने लीपापोती कर दी। इसके बाद भी स्टॉक से अधिक खाद्यान्न मिला है।

नानपारा तहसील के ग्राम कमचियारा में खाद्यान्न व्यवसायी के यहां रविवार को उपजिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार नवाबगंज शैलेश कुमार,बलहा हर्षित पांडेय, राजस्व टीम के साथ मंडी समिति के कर्मचारी राजकुमार सिंह के साथ खाद्यान्न व्यवसाई के फार्म ने छापेमेरी की। जांच के दौरान व्यवसायी के परिसर में स्थित श्री राम इंडस्टरीज के प्रोपराइटर चंदन टेकडीवाल की फार्म पर खाद्यान्न की गणना की गई।

मंडी समिति के लिपिक राजकुमार सिंह ने बताया कि श्री राम इंडस्टरीज पर मंडी के  स्टॉक में  गेहूं 12163 क्विंटल ऑनलाइन था तुरंत मौके पर 12181 क्विंटल मिला तथा धान 507 क्विंटल ऑनलाइन था जो मौके पर 515 क्विंटल  मिला। मक्का 1457 कुंतल स्टॉक ऑनलाइन था जो मौके पर 1477 क्विंटल मिला। इसी तरह इसी परिसर में दूसरी फॉर्म मां गायत्री ट्रेडिंग कंपनी यह भी चंदन टेकडीवाल की है जिस पर मंडी के स्टाक में गेहूं 6000 क्विंटल ऑनलाइन था जो मौके पर 6012 कुंतल मिला तथा धान 103 क्विंटल ऑनलाइन था जो मौके पर 111 कुंतल मिला। मक्का 983 क्विंटल ऑनलाइन था जो मौके पर 988 क्विंटल मिला।

मंडी समिति के अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न की गणना कर श्री राम इंडस्टरीज पर 46 कुंतल खाद्यान्न अधिक पाया गया तथा मां गायत्री ट्रेडिंग कंपनी पर 25 क्विंटल खाद्यान्न ऑनलाइन स्टॉक से अधिक पाया गया। जिस पर अलग-अलग दर के हिसाब से श्रीराम इंडस्ट्रीज पर 16599 रुपये तथा मां गायत्री ट्रेडिंग कंपनी पर 9130 का जुर्माना किया जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि गोदाम के अंदर भारी मात्रा में खाद्यान्न रखा है। लेकिन अंदर न जाकर सिर्फ बाहर ही जांच की गई है। ऐसे में क्षेत्रीय कर्मचारियों ने लीपापोती कर दी। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय सूचना मिलने पर कमचियारा गांव में टीम को छापेमारी के निर्देश दिए गए थे। रविवार को टीम ने छापेमारी की उसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है अगर सरकारी गले की दुकान मिली है और लिस्ट से मिलान नहीं हो रहा है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -मोहिनी हत्याकांड: पुलिस को चकमा देने के लिए संदिग्धों ने कई बार बदले कपड़े, कई हिरासत में-पूछताछ जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात