बलरामपुर : गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तुलसीपुर बलरामपुर अमृत विचार। थाना तुलसीपुर अंतर्गत सोनपुर और धुतकहवा गांव के मध्य गन्ने के खेत में नवविवाहिता की गला रेता शव पड़ा मिला। मृतका इंदरा उम्र 22 निवासी सोनपुर के पिता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उनके लड़की की शादी थाना तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम खिरिया मनकौरा में गब्बर यादव पुत्र गंगाराम यादव से पिछले वर्ष मई माह में धूमधाम से हुई थी।

लड़की तीन बार अपने ससुराल से घर आ जा चुकी है। 8 दिन पहले लड़की अपने ससुराल से मायके आई थी। वह दो माह की गर्भवती भी थी। लड़की और उसके पति की कहा सुनी दहेज और गाड़ी और लड़की की सुंदरता को लेकर होती रहती थी। लड़की फोन कर हमें बताती रहती थी।

कल शाम लड़की का पति गांव आया था और फोन कर लड़की को बुलाया। लड़की की मां और उसकी बहन साथ में गई थी। गांव के बाहर पति मोटरसाइकिल से खड़ा था। लड़की को उसके पति नेअकेले बुलाया। लड़की ने उसकी मां और बहन को सड़क पर ही दूर रोक दिया। मृतका अपने पति की मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं चली गई।

पूरी रात लड़की के घर वालों ने उसके पति के फोन पर फोन किया तथा उसके घर पर फोन कर जानकारी जुटाई। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। आज दोपहर 3 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला उसकी लड़की का शव सोनपुर और धुतकहवा गांव के मध्य पड़ा हुआ है।

सूचना पर हम सभी मौके पर पहुंचे और लड़की का गला रेता हुआ शव मिला। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतका की गला रेत कर हत्या किए जाने का अंदेशा लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है

ये भी पढ़ें -मोहिनी हत्याकांड: पुलिस को चकमा देने के लिए संदिग्धों ने कई बार बदले कपड़े, कई हिरासत में-पूछताछ जारी

संबंधित समाचार