खटीमा: नाबालिग पुत्री के साथ वर्षों से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने नाबालिग पुत्री के साथ वर्षो से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 
झनकईया थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग के साथ सोमवार शाम थाने पहुंची एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि नाबालिग का पिता पिछले दो तीन वर्ष से इसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ और तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी और 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
 
बाद में कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। जिससे वह कई साल से दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। जबकि घर पर आरोपी और उसकी दो पुत्रियां रहती हैं जिसमें छोटी पुत्री को उसने अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रूबी मौर्य को सौंपी गई है। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण दत्त जोशी, उपनिरीक्षक रूबी मौर्य, विनीत कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार