सुल्तानपुर : जांच में सामने आई पत्नी के अवैध संबंध की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और सास को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को भेजा जेल

सूरतगंज, बाराबंकी: अमृत विचार।  घटना के तीन दिन बाद मृतका की मां ने थाने पर तहरीर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने से बेटे की मौत होने के आरोप भी लगाए थे। मंगलवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी, सांस और प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजा है। 

रोहितपुरवा थाना कैसरगंज बहराइच जिले के निवासी 36 वर्षीय विनोद निषाद मोहम्मदपुर खाला थाना के लीलापुर मजरे बतनेरा में अपनी ससुराल में बेचन के घर रहता था। जहां 24 फरवरी की शाम पत्नी रूचि से झगड़ा हुआ। उसके बाद पति व पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गांव वाले जब तक दोनों को कहीं ले जाते तब तक की विनोद ने दम तोड़ दिया। वहीं निजी क्लीनिक पर उपचार के बाद रूचि को बचा लिया गया था।

सूचना पर पहुंचे लालपुर चौकी इंचार्ज हरिशंकर उपाध्याय ने शव को पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन होना समने आया था। वहीं मृतक की मां ने थाने पर तहरीर देकर, सास और बहू के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का केस दर्ज कराया था। तो विवेचना में पुलिस को ज्ञात हुआ कि पत्नी का संबंध एक अन्य शख्स से था, जो उसका प्रेमी था।

जिसको लेकर अक्सर ही विनोद निषाद का विवाद पत्नी रूचि से होता था। पुलिस ने सास सूरता देवी पत्नी रूचि देवी निवासी लीला पुरवा और प्रेमी रविंदर तिवारी निवासी अटहरी मजरे हरक्का को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि पत्नी के आचरण से परेशान होकर मृतक विनोद ने आत्महत्या की थी। तीनों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार