बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पांच लाख रुपये के आभूषण हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। युवक ने महिला से पांच लाख रुपये के आभूषण हड़प लिए, जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी और समझौते का दवाब बनाने लगा। महिला ने एडीजी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बिशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिकि उसकी शादी पांच साल पहले थाना क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि उनके घर आने जाने वाले एक युवक ने सरकारी नौकरी की झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये के आभूषण ले लिए। इसके बाद बरेली और लखनऊ के होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे ठगी का हुआ तो वह 8 अप्रैल को आरोपी युवक के घर शिकायत करने के लिए पहुंची तो उसके परिजनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढे़ं- बरेली: टूटे रिश्तों को जोड़ रहा सखी वन स्टॉप सेंटर, पति-पत्नी के बीच के विवादों को सुलझा रहा

संबंधित समाचार