पीएमश्री विद्यालयों में एनईपी के तहत होगी पढ़ाई, पूरे उत्तर प्रदेश में तैयार हुए विद्यालय, जानिए क्या होगी यहां क्ववालिटी एजुकेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के तहत चयनित सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों के लिए नामित नोडल व रिसोर्स पर्सन को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। 17 जून से 19 तक आयोजित किए जाने वाले इस प्रशिक्षण में विद्यालयों में नियुक्त प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों को पढ़ाने के गुर भी सिखाये जायेंगे।

दरअसल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देश के क्रम में राज्य परियोजना कार्यालय स्तर से कुल 136 रिसोर्स पर्सन को पीएमश्री विद्यालयों केअनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए नामित किए गये हैं। 

बेसिक के विद्यालयों के लिए बीईओ को बनाया नोडल 

इस प्रशिक्षण में 15 पीएमश्री विद्यालयों पर सम्बन्धित जनपद के खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) को नामित किया गया है। यदि किसी जनपद में 15 से अधिक पीएमश्री विद्यालय है तो अतिरिक्त विद्यालयों के लिये सम्बन्धित जिले के अन्य खंड शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है।

माध्यमिक के लिए एडीआईओएस को बनाया नोडल

प्रत्येक जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित पीएमश्री विद्यालयों के मूल्यांकन व अनुश्रवण के लिये एडीआईओएस को नामित किया गया है, जिन जनपदों में एडीआईओएस नियुक्त नहीं है उन जनपदों में जीआईसी, जीजीआईसी प्रधानाध्यापक को नामित किये गये हैं। 

प्रदेश भर में बने 1753 पीएम श्री विद्यालय

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि कुल 1753 पीएम श्री विद्यालय हैं। इसमें पहले चरण में प्रदेश में 928 पीएमश्री स्कूलों का चयन किया गया था। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य है। 

इन बिंदुओं पर होगा प्रशिक्षण 
  • - न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020
  • - लीडरशिप स्किल
  • - सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम 
  • - व्यावसायिक शिक्षा
  • - कौशल शिक्षा
  • -  शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों में दक्षताओं का विकास।

ये भी पढ़े- यूपी में अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, कक्षा 1 से 8 तक दी जायेगी डिजिटल प्रणाली से शिक्षा

संबंधित समाचार