काशीपुर: फर्जी दस्तावेज बनाकर किशोरी से विवाह करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। फर्जी आधार कार्ड बनाकर एक किशोरी के साथ विवाह पंजीकृत कराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हिमांचल में रहता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री प्रतापपुर में दादा दादी के पास रहती है। 26 अप्रैल, 2024 को उसकी पुत्री को ललितपुर हल्दुआ, रामनगर  निवासी हिमांशु बहला फुसलाकर भगा ले गया और फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उप निबंधक कार्यालय में उसके साथ विवाह पंजीकृत करा लिया।

आरोप है कि हिमांशु ने फर्जी आयु प्रमाण पत्र के आधार पर हाईकोर्ट से सुरक्षा प्राप्त कर ली। किशोरी पक्ष की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने पुलिस को संलग्न प्रमाण पत्रों की जांच करने के आदेश दिए।

किशोरी के पिता का कहना है कि शैक्षिक प्रमाण पत्रों में किशोरी की जन्मतिथि 15 अप्रैल, 2009 है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए। प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई नीमा बोहरा ने बताया आरोपी हिमांशु के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

संबंधित समाचार