आग से बचाव के लिए बहराइच में हुआ मॉक ड्रिल, दमकल के जवानों ने बताई ये जरूरी बात  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गर्मी में होने वाली अग्निकांड की घटनाओं और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दमकल विभाग की ओर से बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल करवाया गया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाए जाए, इसके बारे में कर्मचारियों को बताया गया।

महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क  चिकित्सालय में शासन  एवं  प्रधानाचार्य के निर्देश के क्रम में  एमसीएच विंग के सामने एव चिकित्सा महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने अग्नि शमन सुरक्षा के ऊपर मॉकड्रिल किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोंड विशाल रामानुज की टीम ने सभी संकाय सदस्यों तथा चिकित्सों एवं कर्मचारियों को अग्नि से बचाव तथा अग्नि को बुझाने का तरीका तथा एबीसी एवं co२ सिलेंडर को प्रयोग करने के बारे में बताया गया। क्या सावधानियां  रखनी है और कैसे बचना है के बारे में बताया गया।

मॉकड्रिल में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. फराज राहत, डॉ. अमर दीप पटेल, डॉ. राजेंद्र कुमार शुक्ला एवं अन्य संकाय सदस्य रहे। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ स्मिता फिलिप्स एव चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान एवं नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच: बैंक मित्रों ने कमीशन कम करने का किया विरोध, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार