हल्द्वानी: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार के हाथ और पैर टूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात बाजार की ओर जा रहे स्कूटी सवार दोस्तों को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक युवक के हाथ और पैर टूट गए, जबकि दूसरे का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

रामपुर रोड अमरदीप होटल में काम करने वाले केदार सिंह मेहरा पुत्र कुंवर सिंह मेहरा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 20 मई की रात उनका भाई सचिन अपने दोस्त के साथ स्कूटी से बाजार की ओर जा रहा था। टीपीनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप संख्या यूके 06 टीए 7205 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। केदार के मुताबिक सचिन के दोनों पैरों की हड्डी, दोनों हाथों की हड्डी, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है। जबकि उसके दोस्त के गुप्तांग व शरीर में गहरी चोटें आई हैं। दोनों का डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार