पटना के सूर्य अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार की राजधानी पटना के फ्रेजर रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट के 9 वें फ्लोर में बुधवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूर्या अपार्टमेंट के 9 वें फ्लोर के एक फ्लैट में अचानक लगी आग ने चंद मिनटों में हीणविकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। अपार्टमेंट में 55 फ्लैट है। सभी को तुरंत खाली कराया गया । 

सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 20 गाड़ियों और दो हाइड्रोलिक मशीनों का इस्तेमाल किया गया । आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

ये भी पढे़ं- तेजस्वी यादव का आरोप, बिहार में न लोकतंत्र है न सरकार...नौकरशाह ही ले रहे फैसले

 

संबंधित समाचार