रामपुर: भीषण गर्मी के चलते मजदूर की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

स्वार, अमृत विचार। भीषण गर्मी में बाइक ठेली चलाने वाले मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। कई दिन से गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। सड़कों पर सन्नाटा छाया है। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 

कोतवाली के गांव मुकर्रमपुर निवासी 36 वर्षीय नासिर अली बाइक ठेली से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को बाइक ठेली मजदूर फेरी लगाने गया था। गांव से बाहर निकलते ही भीषण गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसके बाद चीख-पुकार मच गई। इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए और सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार