Kanpur News: एडीजी रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का किया निरीक्षण...प्रभारी निरीक्षक को दिए ये जरूरी निर्देश
कानपुर में एडीजी रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया
कानपुर, अमृत विचार। एडीजी रेलवे और एसपी रेलवे ने शुक्रवार को सेन्ट्रल स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। एडीजी जय नारायण सिंह ने भ्रमण व निरीक्षण कर कमियां को लेकर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। इसके साथ ही सेन्ट्रल में लगे कैमरो की जांच और कैमरे लगवाने के लिए भी निर्देशित किया। जो रेलवे पुलिस कर्मीयों की स्कॉट चलती है, उनके लिए बॉडी कैमरे उपलब्ध कराएं जाएंगे, जिससे सभी की गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकें।
