रामनगर: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला            

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंर्तगत कालू सिद्ध  स्थित एक बगीचे में घास काट रही महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया । ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

कालूसिद्ध निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान पास में झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार का हमला होते ही महिला की चीख निकल गई। वहीं आस-पास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगो का शोर सुनकर गुलदार भाग गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर सुबह सवेरे महिला पर गुलदार द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है

संबंधित समाचार