प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी की गवाही पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

5 जुलाई को आरोपी आनंद गिरि के वकील रविंद्रपुरी से बहस करेंगे

प्रयागराज, अमृत विचार।  बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट में अभियोजन पक्ष के गवाह और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी की गवाही पूरी हो गई। 5 जुलाई को आरोपी आनंद गिरि के वकील रविंद्रपुरी से बहस करेंगे।नरेंद्र गिरी के मामले में सुनवाई जिला अपर एवं सत्र न्यायधीश अंजू कनौजिया की अदालत में चल रही है।

रविंद्र पुरी ने आनंद गिरि और नरेंद्र गिरि के बीच फोन पर हुई बात की आडियो की पहचान भी कोर्ट में किया था।  
मालूम हो कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरी 20 सितंबर 2021 बागमरी मठ की अतिथि कक्ष में फंदे कोर्ट लटकते पाए ये थे। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके आधार पर नरेंद्र गिरी कोआत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके सबसे चाहते शिष्य आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

आनंद गिरि इन दिनों चित्रकूट जेल में बंद है। जबकि अमर गिरी के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री मठ बाघंबरी के महंत नरेंद्र गिरी की मौत केवादी मुकदमा और गवाह अमर गिरीवादी मुकदमा और गवाह अमरगिरी के खिलाफ इलाहाबाद जिला न्यायालय ने फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया है।

अपर सत्र न्यायाधीश आईपीएस राणा की अदालत ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाबचंद अग्रहरि की ओर से दाखिल अर्जी को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया है। इससे पहले 11 दिसंबर 2023 को गैर जमानती वारंट होने पर गवाही पर ना आने वाली अमर गिरी को सीबीआई की हिरासत मे पेश किया गया था। उसे दौरान भी अंडरटेकिंग पर गवाही में पहुंचने की बात कहीं गई थी। बावजूद इसके अमर गिरी गवाही में नहीं पहुंचे थे। अमर गिरी का पूरा बयान दर्ज करने के लिए 2 जनवरी को तारीख तय की गई थी। लेकिन बीते मंगलवार को फिर से अमरगिरी गैर हाजिर रहा।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

 

संबंधित समाचार