बरेली: रहपुरा चौधरी में बंदरों का आतंक, महिलाओं ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। बंदरों के आतंक से परेशान रहपुर चौधरी मोहल्ले की महिलाओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई। महिलाओं ने बताया कि बंदरों के हमलों से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
शनिवार को भाजपा महानगर की आशू सक्सेना की अगुवाई में महिलाएं नगर निगम पहुंचीं। महिला ने मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया है कि वार्ड 29 रहपुर चौधरी में काफी संख्या में बंदर लोगों के घरों पर आ जाते है। कई बार बंदर लोगों पर हमला कर चुके हैं। बच्चे भी छतों पर जाने से डरते हैं। कहा कि बंदरों को पिंजड़ा लगाकर पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए।
ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रेन के शौचालय में नशेड़ी ने खुद को किया बंद, हंगामा...RPF ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई
