बरेली: कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई में मददगार साबित होगा स्विफ्ट चैट एप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एप में सभी विषयों के वीडियो और ऑडियो भी हैं

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में वर्तमान सत्र में छात्रों को पढ़ाने के लिए स्विफ्ट चैट एप का उपयोग किया जाएगा। इस एप में हिंदी, अंग्रेजी, गणित समेत सभी विषयों के वीडियाे, ऑडियो और फोटो भी शामिल किए गए हैं, ताकि बच्चों को बेहतर तरीके से समझाया जा सके। सभी स्कूलों के शिक्षकों को इस एप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एप से बच्चों की पढ़ाई के साथ शिक्षकों को भी योजना तैयार करने में आसानी होगी।

इस एप के तहत ही चैट वाट की सुविधा दी गई है। इससे शिक्षक अपने शिक्षण संबंधित योजनाएं तैयार करेंगे। अफसरों के अनुसार कक्षा चार से आठ तक के छात्रों के लिए यह एप तैयार किया गया है। एसआरजी डा. अनिल चौबे के मुताबिक बच्चों को पढ़ाने और शिक्षकों के लिए भी यह एप बहुत उपयोगी है। जल्द शिक्षकों को एप से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले में कुल 2482 परिषदीय स्कूल हैं।

ये भी पढे़ं-  बरेली: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

संबंधित समाचार