बांदा: SBI Life Insurance की बिल्डिंग में आग लगने से फाइलें और मशीनरी जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा,अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले में स्थित सिद्दीकी कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध परिस्थितियों में स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। धुंआ उठता देख राहगीरों ने ब्रांच अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। स्पॉट पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

01ec474d-9db9-45cb-9a5d-5bb79f5ea7ab

रविवार होने के चलते ब्रांच बन्द थी। किसी मशीनरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ब्रांच के अंदर रखी सभी फाइलें और मशीनरी जलकर राख हो गए। ब्रांच के अंदर रखे समान के जलकर राख होने से लगभग दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

531e797a-de3f-4b10-81b5-905fdf96eb5b

बैंककर्मी प्रदीप यादव ने बताया कि रविवार की वजह से ऑफिस बंद था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग दो करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Banda News: 11000 लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत...गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार