विधानसभा के पास पहुंचा जंगली हाथी...पुलिस के फूले हाथ-पांव, जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। इंसान अपने फायदे के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। ऐसे में जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। आए दिन देखा जाता है कि जंगलों में रहने वाले जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। 

ऐसा ही कुछ शनिवार रात को झारखंड में देखने को मिला। जहां राजधानी रांची के एक आबादी वाले इलाके में जंगली हाथी के घुस आने से अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं हाथी झारखंड विधानसभा के पास तक पहुंच गया और दो घंटे तक चहलकदमी करता रहा। इसकी जानकारी होते ही पुलिस और वन विभाग के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद आधी रात को हाथी को फिर से जंगल की ओर खदेड़ने की जद्दोजहद शुरू की गई। 

इस दौरान वन विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं गनीमत ये रही कि देर रात होने की वजह से सड़क पर लोगों की भीड़ नहीं थी, जिसके चलते हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन जंगली हाथी के रिहायशी इलाके और झारखंड विधानसभा के पास पहुंचने की वजह से वन विभाग और पुलिस की टीम पूरी रात परेशान रही।

ये भी पढ़ें- केरल में ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल, पहली कक्षा में 2.44 लाख से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला

संबंधित समाचार