बहराइच में 41 किलो गांजा के साथ पांच गिरफ्तार, सूटकेस में भरकर ले जा रहे थे बेचने
बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात पुलिस ने जांच के दौरान पांच लोगों को 41 लोग गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी सूटकेस में गांजा भरकर कहीं बिक्री के लिए जा रहे थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा और टीम मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने टिकोरा मोड़ सीतापुर रोड से अमित गोस्वामी पुत्र बनवारी निवासी तुलसीरामपुरवा पयागपुर, सुशील कुमार गोस्वामी पुत्र दुखरन निवासी देवदत्तपुरवा पयागपुर, समीर नन्दन पुत्र त्रिफुराजदत्त गुरचाही, रोहित गोस्वामी पुत्र संतोष गोस्वामी तुलसीरामपुरवा और दीपक गौतम पुत्र विश्वराम गौतम निवासी देवदत्तपुरवा थाना पयागपुर को गिरफ्तार किया गया।
सभी सूटकेस में गांजा भरकर ले जा रहे थे। सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सोनकर, एसआई रमेश कुमार यादव, सिपाही पंकज यादव, परमेश्वर सिंह और जयशंकर पाठक शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में इंसानियत शर्मसार, सोते हुए मजदूर पर युवक ने की Toilet-विरोध करने पर चप्पलों से पीटा
