मतगणना की शुरुआती रुझान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स इतने अंक टूटा...निफ्टी में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निवेशकों में हाहाकार... सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900 अंक टूटा

मुंबई। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और नतीजे आने लगे हैं। इस बीच मतगणना की शुरुआती रुझान से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

आम चुनाव में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अनुमान के अनुसार सीटें नहीं मिलने के शुरूआती रूझान से निराश निवेशकों की बिकवाली के कारण शेयर बाजार में भूचाल आ गया। 

सेंसेक्स 6,234.35 अंक टूटा; निफ्टी 1,982.45 अंक लुढ़का
घरेलू बाजार में मंगलवार को दोपहर के कारोबार में भारी गिरावट आई और सेंसेक्स तथा निफ्टी आठ प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को ‘एग्टिट पोल’ की तुलना में कम सीट मिलने के बीच बाजार में भारी गिरावट आई है। दोपहर के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 6,234.35 अंक या 8.15 प्रतिशत गिरकर 70,234.43 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 1,982.45 अंक या 8.52 प्रतिशत गिरकर 21,281.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक में 16 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि पावर ग्रिड तथा एनटीपीसी के शेयर करीब 15 प्रतिशत गिर गए।

लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को भी नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें- ‘एग्जिट पोल’ के बाद झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नये शिखर पर 

संबंधित समाचार