हल्द्वानी: पांच संसदीय सीटों पर 40 उम्मीदवारों से ज्यादा मत लाया ‘नोटा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य की पांचों संसदीय सीटों पर 52,070 लोगों ने नोटा दबाया। इन्हीं संसदीय सीटों पर 40 उम्मीदवार नोटा के बराबर भी मत नहीं ला सके। 

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा 16,582 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इसी सीट पर बसपा समेत 5 उम्मीदवारों का नोटा से भी कम मत हासिल हुए। गढ़वाल संसदीय सीट पर 11,140 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। यहां भी 11 उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा ने हासिल किए। नैनीताल संसदीय सीट पर 10,425 लोगों ने नोटा दबाया।

यहां भी नोटा ने सात उम्मीदवारों से ज्यादा  मत लिए। टिहरी में 7265 लोगों ने नोटा दबाया और सात उम्मीदवारों से ज्यादा मत पड़े।  हरिद्वार में सबसे कम 6,658 लोगों ने नोटा दबाया। इस सीट पर भी 10 उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले। 

उत्तराखंड में 52,070 लोगों ने दबाया नोटा
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में नोटा दबाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2019 के लोस चुनाव में 50946 लोगों ने नोटा दबाया था तो इस बार 52070 लोगों ने नोटा दबाया। पिछले वर्ष की तुलना 1,124 अधिक लोगों ने नोटा दबाया।   

आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में टिहरी संसदीय सीट पर 6276 लोगों ने नोटा दबाया था इस आम चुनाव में 7265 लोगों ने नोटा दबाया। गढ़वाल सीट पर पिछले चुनाव में 12276 लोगों ने नोटा के पक्ष में मतदान किया था जबकि इस बार 11,140 ने नोटा दबाया।

अल्मोड़ा में पिछली बार 15,505 लोगों ने नोटा दबाया था इस बार वृद्धि हुई और 16,582 लोगों ने नोटा दबाया। हरिद्वार सीट पर पिछले चुनाव में 6,281 लोगों ने नोटा दबाया था जबकि इस बार 6,658 ने दबाया। नैनीताल संसदीय सीट पर 10,608 लोगों ने नोटा दबाया था इस बार 10425 ने नोटा दबाया। 

संबंधित समाचार