बाराबंकी : कांग्रेस ने बाजी मारी, तनुज पुनिया जीते

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ। बाराबंकी सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजरानी रावत दो लाख से अधिक मतों से हरा दिया। कांग्रेस के तनुज पुनिया को सात लाख 11हजार 849 मत मिले जबकि भाजपा की राजरानी रावत को चार लाख 99 हजार 938 वोट मिले हैं।

मतगणना में करीब 32 चक्र संपन्न हुए। पहले ही चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ने जगह बना ली थी इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कांग्रेस को जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों में भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं।

बाराबंकी में 19 लाख 18 हजार 791 मतदाताओं में से 12 लाख 85 हजार 389 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तनुज पुनिया 2019 के चुनाव में तीसरे नंबर पर थे। इनके पिता व सेवानिवृत आईएएस डॉ. पीएल पुनिया वर्ष 2009 में बाराबंकी से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। आज परिणाम आने के बाद कांग्रेस और सपा के खेमे में जश्न का माहौल देखा गया। तनुज को 55 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। तनुज पुनिया आईआईटी इंजीनियर है।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में अंतिम दौर की मतगणना जारी, चुनाव परिणाम को लेकर लखनऊ में सीएम योगी कर रहे बैठक

संबंधित समाचार