प्रयागराज: बोले उज्ज्वल रमण- डबल इंजन सरकार से जनता की नाराजगी बनी जीत की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज की इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार से जनता की नाराजगी निश्चित तौर पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का परिणाम है। इलाहाबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से बड़ी जीत हासिल करने के बाद मतगणना स्थल ‘मुंडेरा मंडी’ में संवाददाताओं से कहा कि यह चुनाव उज्ज्वल रमण सिंह नहीं बल्कि प्रयागराज की देवतुल्य जनता लड़ रही थी। यह प्रयागराज की जनता की जीत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन वाली सरकार से जनता की नाराजगी निश्चित तौर पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का परिणाम है। उज्ज्वल रमण सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 58,795 मतों से हराकर जीत दर्ज किया है। 

उन्होंने कहा कि यह जीत प्रयागराज की जनता, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बदौलत यह जीत है। यह जीत सपा के दिग्गज नेता रेवती रमण सिंह के 50 वर्षों की क्षेत्र में जनता की सेवा की जीत है। उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि, “उनकी प्रथम प्राथमिकता प्रयागराज के विकास के साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करना होगा। जनता ने जो अपना विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उनका आजीवन ऋणी रहूंगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: NDA और INDIA को छोड़ बाकी सभी की जमानत जब्त, पांचवें पायदान पर रहा नोटा, पड़े 7536 वोट

 

संबंधित समाचार