Kannauj News: सांड ने महिला को उठाकर कई बार पटका...मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सांड के हमला करने से महिला की मौत

कन्नौज, अमृत विचार। खेत में तरबूज की रखवाली कर रही महिला पर सांड़ ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़पुर्वा साजापुर निवासी सरला देवी (58)पत्नी मोहन लाल बुधवार की सुबह खेत पर तरबूज की फसल की रखवाली करने गई थी। इसी दौरान सांड़ खेत में घुस कर नुकसान करने लगा। यह देख वह सांड़ को हांककर बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। तभी सांड़ हमलावर हो गया।  

इसी दौरान सांड ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को अपने सींग पर उठाकर कई बार पटका। सांड़ काफी देर तक महिला पर हमला करता रहा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो वह घटना स्थल की ओर भागे। त

ब तक सांड़ के हमले से महिला को मरणासन्न हो गई। ग्रामीणों के ललकारने पर सांड़ भाग गया। लोगों ने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जब तक परिजन खेत पर पहुंचते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: भाजपा के दक्षिण क्षेत्र गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई कांग्रेस...इन तीन विधानसभाओं में आगे रहकर भी आलोक मिश्रा को मिली हार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता