पंतनगर: दहेज में 10 लाख रूपये की मांग, पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
पंतनगर, अमृत विचार। एक युवती के पिता ने उसके पति व ससुरालियों पर शादी में मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने से आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट कर धर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुत्री के आरोपी पति सतनाम सिंह, सास राज कौर व ससुर भुपेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
ओमेक्स कालोनी रूद्रपुर निवासी जागीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री कुलजीत कौर का विवाह चार वर्ष पूर्व कानपुर निवासी सतनाम सिंह (यूपी) के साथ किया था। जिसमें उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज और आईटेन कार उपहार स्वरूप दी थी। लेकिन सतनाम उसके पिता भुपेंद्र सिंह और मॉ राजकौर दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे।
वह विवाह के दूसरे दिन ही उसकी पुत्री को ताना देने लगे कि तू छोटी सी कार ले आई, उन्हें तो टाटा सफारी कार चाहिए थी। अब तू टाटा सफारी कार लेकर आ, नही तो 10 लाख रूपये अपने मायके से लाकर दे। इसके लिए उनका दामाद अकसर उनकी पुत्री को मारता-पीटता और 10 लाख रूपये लाने की मांग करता।
उनकी पुत्री जब भी मायके आती तो उसका दामाद धमकी देकर जाता, यदि उसे 10 लाख रूपये नही दिए तो उनकी पुत्री को तलाक देकर दूसरा विवाह कर लेगा। कई बार उसने और उसके रिश्तेदारों ने समझाया लेकिन उसका दामाद अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस बीच उसकी पुत्री ने एक कन्या को जन्म दिया, तब इन लोगों का उसकी पुत्री पर उत्पीड़न और भी बढ़़ गया। उसने यह सोचकर कि पुत्री का धर ना बिगड़े दो बार 1-1 लाख रूपये भी सतनाम को दिए।
बीती सात जुलाई को को सतनाम ने अपने पिता और मां के उकसाने पर 10 लाख रूपये के लिउ उनकी पुत्री को बुरी तरह मारा-पीटा। प्रार्थी उनकी पुत्री ने इसकी कानपुर थाने में दी, लेकिन पुत्री के ससुरालियों ने लिखकर दिया कि में अब वह अपनी पत्नी के साथ मार-पीट नहीं करेगा, ना ही दहेज की मांग करेंगा। उसके बाद भी दामाद उनकी पुत्री को मारता-पीटता रहा लेकिन वह अपना परिवार बचाने की नियत से बर्दाश्त करती रही।
बीती सात मार्च को इन लोगों ने उनकी पुत्री को बुरी तरह मारा-पीट कर घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके रूद्रपुर आई, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। भाई के पूछने पर उसने चोटों की बावत पूरी बात बताई। बताया कि सतनाम व उसके परिवार ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया है और धमकी दी है कि 10 लाख रूपये लिए बगैर वापस आई तो वह उसे जान से मार देगा।
