प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, सई नदी में डूबने से तीन भाइयों की मौत-गर्मी की छुट्टियों में आये थे नानी के घर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। सई नदी में नहाने गए बुधवार दोपहर दो सगे व एक मौसेरे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। गर्मी की छुट्टी मनाने ननिहाल आये तीन बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हृदय विदारक हुई घटना से परिजन रो - रो कर बेहाल रहे। बच्चों के ननिहाल व गांव में मातमी सन्नाटा रहा।
 
लालगंज क्षेत्र के अजगरा रानीगंज,बहुंचरा गांव निवासिनी सीमा दुबे पत्नी धीरज दुबे अपने बेटे 14 वर्षीय बेटे आदर्श दुबे व 12 वर्षीय आदित्य दुबे के साथ अपने मायके रानीगंज के मऊ डंडियां गांव  संजय कुमार तिवारी के घर दोनों बेटों के साथ सोमवार को आई थी। वहीं किशुनगंज कांपा निवासी 16 वर्षीय शिवा पांडेय पुत्र संतोष पाण्डेय भी अपनी मां संगीता पांडेय के साथ मंगलवार को नाना के घर गर्मी की छुट्टी बिताने आया था। बुधवार दोपहर आदर्श दुबे अपने भाई आदित्य दुबे और मौसी के बेटे शिवा पांडेय के साथ बाग में घूमने निकले। इसके बाद मऊ डंडियां गांव में सई नदी के मऊ घाट पर तीनों कपड़े उतार कर नहाने लगे। नहाते समय तीनो गहरे पानी में चले गए। डूबने से दो सगे भाई सहित तीनों किशोरों की मौत हो गई। इधर तीनों बच्चों के घर न पहुंचने पर मां व ननिहाल के लोग खोजबीन शुरू किए। ढूंढते - ढूंढते नदी के किनारे पहुंचे। वहां कपड़ा उतारा हुआ देख आंशका पर नदी में तलाश शुरू की गई। 

24 - 2024-06-05T195047.612

दोपहर करीब तीन बजे सई नदी के मऊडंड़िया घाट पर दोनों भाई आदर्श व आदित्य का शव पानी में उतराता दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। इसके बाद गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से शिवा पांडेय का भी शव खोजकर बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना पर एसओ आदित्य कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जामताली हरिमोहन राजपूत मयफोर्स पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छाया रहा।

ये भी पढ़ें -पति पर आप्रकृतिक यौन सम्बन्ध और जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप

संबंधित समाचार