शेयर बाजार में तूफानी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 75 हजार के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनने के बीच लगातार दूसरे सत्र में बाजार में तेजी जारी रही।

पिछले सत्र की तेजी को जारी रखते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 696.46 अंक चढ़कर 75,078.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 179.15 अंक की बढ़त के साथ 22,799.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,656.26 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। 

ये भी पढे़ं-पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में की वापसी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात