Video: आंधी-तूफान के बाद हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत... लेकिन बिजली व्यवस्था भी हुई बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंधी और तूफान के चलते कई जगह सड़कों पर गिरे पेड़

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के भी चेहरे खिल गए। बता दें कि सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिसके बाद तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वहीं तेज बारिश और आंधी के कारण मौसम सुहाना हो गया। जिसके बाद कुछ दिनों से लगातार भयंकर गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली है।

इस बारिश से किसानों को भी फायदा हुआ है, अब खेतों की जुताई करने में उन्हें आसानी होगी। मौसम के करवट लेने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और लोगों के घरों से टिन शेड उड़ गए। आंधी तूफान की वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। 

घरों में सहमे रहे लोग

आंधी पानी इतना तेज था कि लोग घरों में सहमे दिखे।आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर पेड़ उखड़ने से रास्ता बाधित हो गया। बारिश होने से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। बीते बुधवार को मौसम का मिजाज गर्म था। पूरे दिन लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे। ऐसे में अब आंधी और तूफान के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली है।

cats

हल्की बारिश ने खोली पोल

जनपद के कटेहरी ब्लाक के लिए जाने वाले मार्ग की हल्की बारिश ने पोल खोल दी है। कटेहरी ब्लॉक रोड गली में बारिश से पानी भर जाता है, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज तक ना तो नाली का निर्माण किया गया और ना ही सड़क का जिसके चलते यहां पर हल्की बारिश में पानी भर जाता है। बरसात में रोड पर भरे पानी में आने जाने के लिए स्कूली बच्चे मजबूर रहते हैं, यही नहीं इसी रास्ते से ब्लाक के कर्मचारियों का दिन भर आना जाना रहता है, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 10 माह से बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ को नहीं मिला वेतन, जानें वजह

संबंधित समाचार