रुद्रपुर: बाइक सवार को बंधक बनाकर लूटी दस हजार की नगदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार को बंधक बनाकर मारपीट करने और हजारों की नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी के परचेज विभाग में कार्यरत है। बताया कि वह मशीन का पार्ट खरीदने के लिए थाना ट्रांजिट कैंप बाजार गया था कि बुधवार की शाम छह बजे के करीब नारायण कॉलोनी के समीप वीरु सिंह, ललित, सोनू ,राजेश सक्सेना, बबलू ने अपने साथियों के साथ रोक दिया। साथ ही बाइक की चाबी छीन ली और घसीटते हुए सौ मीटर स्थित पार्क में ले जाकर पहले बंधक बनाया और फिर जमकर मारपीट की।

आरोप था कि हमलावर में से एक युवक जिसका नाम कैलाश भट्ट पता चला है और कंपनी प्रबंधन से जान पहचान की धमकी दे रहा था। इसके बाद पुन: हमलावर उसे पकड़ कर एक कमरे में ले गए और बंधक बनाकर फिर पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह चोटिल भी हो गया। आरोप था कि हमलावरों ने दस हजार की नगदी भी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात