लखनऊ: महिला एवं बाल अपराधों के अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलवाने के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रभावी पैरवी कर महिला एवं बाल अपराधों में अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलवाने के निर्देश दिये है। अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन दिपेश जुनेजा ने गुरुवार को बताया कि अभियोजन निदेशालय ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग की सुविधा का उपयोग करते हुए साक्षियों का बयान दर्ज करने के लियेप्रयास शुरू किये है।
इस सिलसिले में पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े मे 275 साक्षियों का साक्ष्य विभिन्न जिलों में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के जरिये करवाया गया है। उन्होने बताया कि वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से साक्षियों का बयान दर्ज करने पर जन सामान्य की कठिनाईयां दूर होगी। न्यायालय के समय के साथ साथ साक्षियों के समय एवं शासकीय धन की भी बचत होगी, रिटायर्ड सरकारी कर्मियों की गवाही का प्रतिशत और अधिक बढ़ेगा एवं उन्हे अन्य जिलों में गवाही के लिये परेशान नही होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
