सुलतानपुर: ई-रिक्शा में स्कार्पियो ने मारी ठोकर, चालक सहित तीन की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ/ सुलतानपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित व तेज़ रफ्तार स्कार्पियो सवारी ले जा रही ई रिक्शा में ठोकर मार दी। जिसमें एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो दो ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो की शिनाख्त तो हो गई है वही तीसरे मृतक की शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है।

घटना लखनऊ वाराणसी राजमार्ग के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही बाईपास की है। शुक्रवार की सुबह बिना नंबर का एक ई रिक्शा सवारी लेकर जा रहा था। इसी बीच बिना नंबर की एक अनियंत्रित व तेज़ रफ्तार की स्कार्पियो डिवाइडर तोड ई रिक्शा में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज़ थीं कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ई रिक्शा में बैठे एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही चालक सहित दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी लंभुआ भेजा। जहां मौजूद चिकित्सको ने दोनो की गम्भीर देखते हुए मेडिकल कालेज भेजा। जहां इलाज के दौरान चालक व दुसरे घायल ने दम तोड दिया।

मृतक बुर्जुग की शिनाख्त गुरुदीन निषाद 62 वर्ष पुत्र बहादुर निवासी वजूपुर पखरौली कोतवाली देहात व चालक की शिनाख्त राजेश कुमार 38 वर्ष पुत्र वंशी निवासी ढाकापुर कोतवाली चांदा के रुप में हुई। वही तीसरे बुर्जुग की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वर्जन -
दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए दो मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तीसरे मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास चल रहा है उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। - अखंडदेव मिश्र, एसएचओ लंभुआ

ये भी पढ़ें -अयोध्या: बस से टकराई बाइक, चालक की मौत, मां-बेटी गंभीर

संबंधित समाचार