प्रतापगढ़: ग्राम प्रधानों ने बुलंद की हक की आवाज, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरा/रानीगंज /प्रतापगढ़, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्रधान संघ के आह्वान पर गौरा ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने अपने हक की आवाज बुलंद की। ग्राम प्रधान संघ गौरा के संयोजन में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मांगपत्र के द्वारा प्रधानों ने अपनी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग किया।
 
गौरा ब्लॉक के ग्राम प्रधान शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे। बीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित सामूहिक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयरटेकर का मानदेय अलग से दिलाए जाने, रजिस्टर्ड डिप्लोमा अथवा जनपद में नियुक्त किसी भी तकनीकी सहायक से एस्टीमेट बनवाने में छूट देने, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम व एसपी की मौजूदगी में बैठक कर समस्या का निस्तारण करने, पंचायत दिवस मनाने, जिला योजना समिति की बैठक में प्रधानों को प्रतिनिधित्व देने, पंचायत सहायक द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल से पंचायत सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर से भुगतान की व्यवस्था वापस लेने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 230 रुपए से बढ़कर 400 रूपए प्रतिदिन करने, प्रधान,बीडीसी जिला पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने, प्रधान,त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के पहले उपनिदेशक पंचायतीराज से अनुमति लेने, बिना शपथ के जांच न करने व शिकायत झूठी मिलने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, राजस्वकर्मी ,पंचायत कर्मी, आंगनबाड़ी कोटेदार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति प्रमाणन व निलंबन की सभी सेवाओं को पंचायत में पंचायत को पूर्ण अधिकार देने सहित मांग शामिल है। 

इस दौरान प्रधान संघ गौरा की अध्यक्ष सोनिका घनश्याम कश्यप, ललिता,राकेश कुमार, निजाम अली ,रीता, अनुज यादव ,मदन यादव, कौशलेंद्र पाल हरीलाल बिंद ,आरती, मदीना, नजमा बानो सहित प्रधानगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बीएड प्रवेश परीक्षा कल, सात केंद्रों पर शामिल होंगे 3412 परीक्षार्थी

संबंधित समाचार