Farrukhabad Crime: पिता ने बेटे की हत्या कर खुद मौत को गले लगाया...इलाके में फैली सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पिता ने बेटे की हत्या कर खुद मौत काे गले लगाया

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना शमशाबाद क्षेत्र में पिता ने बेटे की हत्या कर खुद भी जान दे दी। पिता-पुत्र की मौत की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। 

शमशाबाद थानाक्षेत्र के गांव सरैया में 45 वर्षीय रामनिवास का शव घर के पास खेत में पड़ा मिला। वहीं, पुत्र का शव घर की छत के ऊपर  पड़ा मिला। मृतक रामनिवास व उसके पुत्र के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुत्र शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

सूचना पर एसपी विकास कुमार व एएसपी डॉक्टर संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल की है। एसपी विकास कुमार ने बताया गांव सहरैया में पिता-पुत्र के शव पड़े हुए मिले हैं।

पुत्र के शव पर चोट के निशान मिले हैं। जिसमें धारदार हथियार या किसी नुकीली वस्तु से वार किया गया और गला दबाने के भी निशान मिले है। जबकि पिता के शरीर पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने पुत्र की हत्या कर दी और बाद में खुद मौत को गले लगा लिया। 

परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच नहीं बनती थी और पुत्र शराब पीने का आदी था जो माता पिता के साथ झगड़ा करता था। कुछ दिन पूर्व पुत्र ने पिता से रुपए मांगे जिस पर पिता ने रुपए देने से मना कर दिया। तो उसने ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। एसपी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति पता चल सकेगा। 

आखिर दोनों की कैसे मौत हुई है। एक साथ पिता-पुत्र की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पिता पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: अस्पतालों में बढ़ रहे हैं सनबर्न के मरीज, शरीर ढक कर ही घर से निकलें...डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

संबंधित समाचार