बहराइच: आठ दिन पूर्व नदी में डूबे किशोर का एक किलोमीटर दूर मिला शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे घाघरा नदी में पानी पीते समय आठ दिन पूर्व एक किशोर डूब गया था। उसका शव शनिवार सुबह घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा निवासी धीरज यादव (17) पुत्र छम्मू यादव एक जून को मवेशियों को घास चराने नदी के तट पर गया था। प्यास लगने पर वह घाघरा नदी में पानी पीने लगा था। तभी पैर फिसलने से किशोर बीच धारा में बह गया था।

गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। पानी का तेज बहाव होने के चलते किशोर बह गया था। शनिवार सुबह आठवें दिन नदी के तट पर गए लोगों उसका शव उतराता देखा। जिस पर पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर का शव गर्मी के चलते आधे से अधिक सड़ गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव

 

संबंधित समाचार