रामोजी राव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। योगी ने मीडिया और फिल्म उद्योग में श्री राव के योगदान को अभूतपूर्व और अतुलनीय करार दिया है।

अपने एक्स हैंडल पर योगी ने लिखा, “रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव जी के निधन से दुखी हूं। मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान और रामोजी समूह के माध्यम से उनकी विरासत ने एक अमिट छाप छोड़ी है।
मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें इस बड़े नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि रामोजी ग्रुप के फाउंडर, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव ने शनिवार की सुबह आखिरी सांस ली। रामोजी राव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पांच जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव

संबंधित समाचार