लखीमपुर-खीरी: बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना मितौली क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने अलग-अलग वाहन सवार कई लोगों को रौंद दिया है। जिसमें पांच लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

हादसा देर शाम लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता के पास हुआ। हादसा मैगलगंज-लखीमपुर मार्ग पर देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ। लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी चौमी कश्यप अपनी बेटी और दामाद को कार से लेकर कस्ता से लखीमपुर जा रहा था। चालक ने पहले कस्ता भट्ठे के पास पहले दवा लेकर अस्पताल से वापस जा रहे थाना नीमगांव के गांव बह्मनाबाद निवासी जगजीवन राम की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसके बाद करीब छह किलोमीटर के अंतर में कब्रिस्तान के पास,व सरायन नदी के पुल के आगे बाइक सवार, साइकिल सवार लोगों को रौंद दिया। इससे रामश्री रसूलपुर थाना नीमगांव, गोलू निवासी महेवा थाना महोली समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित किया है। मृतकों की पहचान श्याम नारायण व प्रिंस निवासी जलालपुर पकरिया के रूप में हुई है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि चालक नशे में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: तरबूज तोड़ने गए दो किशोर शारदा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे का नहीं चला पता

संबंधित समाचार