Kanpur: चौराहों पर मना जश्न, आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई, मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर शहर में जमकर मनाई गई खुशियां

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण होते ही शहर में उत्साहित भाजपाई जश्न में डूब गये। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही वार्डों में भी आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण हुआ। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में पटाखे छुड़ाए गये तो वहीं, उत्तर कार्यालय नवीन मार्केट में सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपाइयों के साथ ही वार्डों में आम जनता भी जश्न में डूबी नजर आई।

केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में शाम सवा सात बजे टीवी पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण देख रहे उत्साहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, बधाइयां देकर भाजपा की सरकार बनने का जश्न मनाया। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जश्न मनाया। 

महिला और पुरुष कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे। भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय की इमारत को रंग बिरंगी रोशनी वाली झालरों से सजाया गया। पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, रामबहादुर यादव, सुनील नारंग,विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, संजय कटियार, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, हितेश द्विवेदी, अनुराग शुक्ला, शिवम मिश्रा,अजीत छाबड़ा , अनीता त्रिपाठी , कमलजीत सिंह बग्गा,नरेश कठेरिया,आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रामादेवी समेत कई चौराहों पर मना जश्न

चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, परमपुरवा, जूही डिपो, बारादेवी, साइड नंबर वन, किदवई नगर, दीप तिराहा, पटेल चौक, यशोदा नगर, श्याम नगर, छप्पन भोग, बर्रा, शास्त्री चौक, ओमपुरवा, हरजेंदर नगर,बसंत विहार, रामादेवी चौराहा सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर उत्साहित भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को रोक कर मिठाई खिलाई और भाजपा को वोट देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। प्रमुखता से प्रवीण मिश्रा, सनी जायसवाल, पवन दीक्षित, सुमित तिवारी, आलोक वर्मा, पार्षद नवीन पंडित, अखिलेश बाजपेई, अभिनव शुक्ला, संतोष साहू, सौम्य  शुक्ला, मनीष मिश्रा, गिरीश बाजपेई, निक्कू तिवारी, आदि रहे।

मंडलों में देर रात तक चला जश्न

उत्तर कार्यालय नवीन मार्केट में सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया। जिला मीडिया प्रभारी अंकित वाजपेई  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे 14 मंडल के एक-एक वार्डों में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा जो देर रात तक चला। जनरलगंज मंडल में घंटाघर चौराहे पर अनुराग शर्मा, कलेक्टरगंज मंडल में डिप्टी पड़ाव चौराहे पर पूनम कपूर, रायपुरवा का मंडल में संगीत चौराहे पर गौरव पाण्डेय, कौशलपुरी मंडल मे बाबा बनखंडेश्वर मंदिर मे आनंद मिश्रा व अभिमन्यु सक्सेना, चुन्नीगंज मंडल में चुन्नीगंज चौराहे पर करन यादव द्वारा, लाजपत नगर मंडल मे वास्तेय त्रिपाठी द्वारा चार खंभा चौराहे पर, रतनलाल नगर मंडल मे जिला मंत्री अनुपम मिश्रा व सुमित पावा द्वारा, पनकी मंडल में स्टेट बैंक चौराहा पर अभिनव दीक्षित व प्रशांत पाल द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, आनंद मिश्रा, जनमेजय सिंह, आशा पाल, रोहित साहू, चन्द्रमणि चौबे, सचिन शुक्ला रहे।

मोदी की फोटो पर तिलक करतीं महिलाएं

रक्त से किया मोदी का राजतिलक

माया ने रक्त से किया नरेंद्र मोदी का राजतिलक तो सुमन की उतारी आरती। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर शांति नगर में माया ओमर ने अपने अंगूठे से खून निकाल कर मोदी के चित्र पर तिलक लगाया। सुमन गुप्ता ने मोदी के चित्र की आरती उतार कर परिजनों, रिश्तेदारो, परिचितों को मिठाई खिलाई।

यह भी पढ़ें- Kanpur Crime: दानिश ने अमन बनकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार