मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक में घुसी ईको कार, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव धानोटा के सामने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में एक इको कार घुस गई। जिसमें कार चालक सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी रखवाया और सभी घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है।

हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान
हादसे में  कार का चालक जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले वाली बस में सवार थे मेरठ के तीन सगे भाई, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार