प्रयागराज: जंगल में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, इलाके में सनसनी
प्रयागराज, अमृत विचार। समाज की दुश्वारियों के चलते एक साथ जीने की चाहत न पूरी होने पर प्रेमी प्रेमिका ने सुसाइड कर ली। मंगलवर सुबह दोनों का मनसैता नदी के किनारे जंगल में आम के पेड़ से लटकता मिला। दोनों के शव को देख इलाके के लोग दंग रह गए। प्रेमी युगल ने फंदा लगाने से पहले अपने हांथ की नस काट थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और डीसीपी गंगापार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पूरा मामला तुलापूरवान के मनसैता नदी के पास जंगल में मंगलवार की है।
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी भागीरथी यादव और तुलापूरवान की रहने वाली कि 17 वर्षीय किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों के मुताबिक किशोरी एक सप्ताह पहले से अपने बुआ के घर धनबलपुर गई थी। जहां शुक्रवार की रात वह शौच के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद किशोरी के फूफा ने बहरिया थाने में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसके बाद मंगलवार की भोर में दोनों का शव मनसैता नदी के पास जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशोरी को भगाने में पहले भी गया था जेल
भगीरथी और किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल दोनों घर से फरार हो गए थे। मामले मे किशोरी के घर वालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इधर कुछ दिन पहले वह जमानत पर ही छूट कर आया था। इसके बाद से ही किशोरी के परिवार वाले लगातार उसके आवाजाही पर निगाह रखते थे।
किशोरी के घरवालों ने परेशान होकर बेटी को एक सप्ताह पहले उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया था। शुक्रवार की रात की किशोरी घर से शौच के बहाने निकाली और फिर वापस नहीं लौटी। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। अचानक मंगलवार को मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच शुरु कर दी गयी है। अभी तक कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
दोनों परिवार वालों का बयान दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जंगल में शव मिलने के बाद सुसाइड नोट की तलाश भी की जा रही है.. अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर।
