बहराइच पुलिस ने 15 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी जिले का निवासी है इनामी बदमाश 

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह पुलिस और एसओजी टीम ने मल्हीपुर मार्ग से 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध कई धाराओं में केस दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामान्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया के निर्देशन में एसओजी और दरगाह थाने की पुलिस को इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाध्यक्ष दरगाह हरेन्द्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवनाथ गुप्ता, हेड कांस्टेबल अंशुल यादव, राहुल यादव की टीम के दुष्कर्म के मामले में कोर्ट द्वारा जारी एनवीडब्ल्यू के इनामी बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस और एसओजी टीम ने नायाव अहमद उर्फ राजू मौर्या पुत्र स्व. गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम मरकामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को मल्हीपुर रोड जाने वाली सडक के किनारे समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार चल रहे अपराधी के विरुद्ध 82 की कार्यवाई की जा चुकी है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके विरुद्ध बाराबंकी और बहराइच में कई केस दर्ज हैं। इस दौरान एसओजी प्रभारी अनुज कुमार त्रिपाठी समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: जंगल में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार