हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर सहेली के घर छोड़ दिया। आठ दिन बाद परिजनों को पता लगा तो वह पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि आठ दिन पूर्व उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उसे जान से मारने की धमकी दी और यह बात किसी को न कहने की बात कही। जिसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। जहां से पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपने भाई को बताई तो वह बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार