गोंडा : संदिग्ध हालत में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धानेपुर/गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत त्रिभुवननगर ग्रंट के मजरा शुकुल गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 

इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसके बहन की शादी धानेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रंट के मजरा शुकुल गांव के रहने वाले चंद्रपाल उर्फ कल्लू को साथ हुई थी। बुधवार को सूचना मिली कि की मधु मिश्रा (30) की मौत हो गयी है। जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो उसका शव पड़ा हुआ था‌।इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीओ सदर शिल्पा वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पहले से बीमार बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर की गोलीबारी, मुठभेड़ जारी

संबंधित समाचार