दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की लूट, एक बदमाश को लोगों ने पकड़ पुलिस के किया हवाले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये लूट लिये गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर पांडव नगर इलाके में हुई। 

पीड़ित मोहित शर्मा और अरुण त्यागी पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे एकत्र करने के बाद मोटरसाइकिल से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने बंदूकें लहराते हुए दोनों को रुकने का निर्देश दिया।

जैसे ही शर्मा और त्यागी ने भागने का प्रयास किया, लुटेरों ने उन्हें अपनी बाइक से टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए और इस हाथापाई में एक आरोपी भी संतुलन खोकर गिर गया। इसके बाद तीन लुटेरे नकदी से भरा उनका बैग लेकर फरार हो गया लेकिन तीसरे लुटेरे को पकड़कर राहगीरों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 

ये भी पढ़ें- माझी के लिए अब कई चुनौतियां...सरपंच से लेकर कैसे बने मुख्यमंत्री?, जानिए राजनीतिक सफर 

संबंधित समाचार