हल्द्वानी: वायु सेना का MI17 हेलिकॉप्टर डाल रहा बिनसर के जंगल में फैली आग पर पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में बृहस्पतिवार को बेकाबू आग ने चार लोग लील लिए जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जो हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वहीं आज भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में डालने का काम शुरू कर दिया है।

वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक जंगल में लगी आग में पानी डालकर बुझाने का रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। भीमताल झील से हेलिकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने से पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन रोक दिया है। इससे स्थानीय नौकायन संचालकों ने कारोबार के प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर की है। लेकिन आग पर काबू पाया जाने का और कोई रास्ता नहीं है।

संबंधित समाचार