Unnao: लाेकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन पर आभार किया आयोजित...कार्यकर्ता बोले- भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी चुनौती
उन्नाव में कांग्रेस ने अपने जोरदार प्रदर्शन पर आभार कार्यक्रम किया आयोजित
उन्नाव, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने भगवंतनगर विधानसभा स्थित बदरका गांव में धन्यवाद व आभार कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में 17 सीटों पर लड़े और छह पर जीते। हमने गठबंधन के रूप में चुनाव में भाग लिया और हमारा गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर विजयी रहा। गठबंधन की जिले की प्रत्याशी भले ही हार गई हों किंतु उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दी है।
जो लोग 5 लाख पार का वादा कर रहे थे वे मात्र 37 हजार वोट से ही जीत पाये। जिसके लिए गठबंधन को वोट देने वाले मतदाताओं को हार्दिक आभार।
कहा कि हमे आगे इस लड़ाई को जारी रखते हुए इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति पानी है। इस दौरान कमल तिवारी, यूसुफ फारुकी, सुयश बाजपई, शंभू शुक्ला, रमाकांत मिश्र, मोहन अवस्थी, रामकुमार, अनुराग सिंह, भईया दीक्षित व चांद बाबू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Exclusive News: उन्नाव में रेलवे नोटिस को बस्ती वालों ने समझा हवा हवाई, ध्वस्त हो गए मकान...
