अमेठी: घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी, अमृत विचार। जिले में एक दलित युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव की है। पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम राज कुशवाहा ने बताया कि पुरवा गांव में रहने वाले स्वामी प्रसाद कोरी (45) का शव उसके घर से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त स्वामी प्रसाद घर में अकेला था और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ एक महीने पहले से मायके में रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि स्वामी प्रसाद की मौत तीन से चार दिन पहले हुई थी, लेकिन घटना की जानकारी उस समय हुई जब आस-पास रहने वाले लोगों को घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को घर से बाहर निकला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -विश्व रक्तदाता दिवस: हर साल दान में आ रहा 4 हजार यूनिट ब्लड, बच रहीं कई जानें
