बागेश्वर: महिला ने किया अधेड़ पर धारधार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट थाने में आपसी विवाद के दौरान महिला ने एक व्यक्ति पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी महिला को गिरफ्तार न करने पर ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार कपकोट के पालीडुंगरा निवासी लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने सरयू पुल के पास अतिक्रमण करने की शिकायत राजस्व पुलिस से की। जिसके बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची तथा जमीन की नापजोख होने लगी। तभी कपकोट कपकोट निवासी हरीश फर्स्वाण ने लक्ष्मण सिंह के साथ गालीगलौच की।

इस बीच उसकी पत्नी पार्वती देवी भी वहां पहुंच गई तथा उसने लक्ष्मण सिंह ऐठानी पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल को अन्य लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया। इधर लक्ष्मण सिंह की प्राथमिकी के आधार पर पार्वती देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया परंतु अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को कपकोट थाने में प्रदर्शन करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीश ऐठानी, नीमा, दीपा, पार्वती आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार