अल्मोड़ा में शांतिपूर्ण हुई सिविल सेवा प्रारंभिक की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिलेभर में सिविल सेवा प्रांरभिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रविवार को परीक्षा नगर के सात केंद्रों में दो पालियों में संपन्न कराई गई। जिसमें कुल पंजीकृत 1874 में से 931 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 958 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में कुल 1874 पंजीकृत थे। जिसमें 931 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 943 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 916 ने परीक्षा दी और 958 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। नोडल अधिकारी व सीईओ अंबा दत्त बलोदी ने बताया कि सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।

परीक्षा से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से चेकिंग के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर के सभी सात केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 


इन केंद्रों में हुई परीक्षा
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय राइंका अल्मोड़ा, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, कार्य कन्या इंटर कॉलेज, रैमजे इंटर कॉलेज, एसएसजे परिसर अपर, मीडिल व लोअर आदि केंद्रों में परीक्षा सुबह शाम दो पालियों में संपन्न कराई गई।

संबंधित समाचार