कासगंज: अलीगढ़ से चोरी हुए 42 Vivo कंपनी के मोबाइल सहित तीन गिरफ्तार
अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के शोरुम हुए चोरी हुए थे मोबाइल
कासगंज, अमृत विचार। अलीगढ़ के चोरी हुए वीवो कंपनी के 42 मोबाइल सदर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस को भी दी गई है।
सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र से वीवो कंपनी के शोरूम से चोरी किए गए 42 मोबाइलों के साथ तीन आरोपी अशोक नगर स्थित किला रोड पर हैं। जानकारी सही थी। इंस्पेक्टर रामवकील सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया। एएसपी राजेश भारती से मिले निर्देश के बाद पुलिस की टीम ने अशोक नगर किला रोड पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 42 वीवो कंपनी के मोबाइल भी बरामद हुए। कोतवाली पर लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोबाइलों को अलीगढ़ से चोरी करना स्वीकारा है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस ने अंकित, सचिन शर्मा, शुभम गोयल निवासीगण सूतमील वीमानगर थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी अलीगढ़ पुलिस को भी दी गई है।
ये भी पढे़ं- कासगंज: छह दिन पहले घर से लापता हुई महिला का पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
